भारतीय न्यायालयों में लंबित मामले कितने हैं ?

  भारत जिस तरीके से औद्योगिकीकरण में अग्रसर है उसी तरीके से यहां की जनसंख्या भी बढ़ रही है लेकिन इसके साथ जुर्म आदि आदि भी बढ़ रहे हैं लेकिन यहां पर न्यायालयों में लंबित मामले बढ़ते ही जा रहे हैं जो कि हाल में आए निम्न सर्वेक्षण कहता है कि भारत देश के विभिन्न राज्यों में न्याय के लंबित मामलों की संख्या बढ़ रही है जैसे 14 नवंबर 2019 तक उत्तर प्रदेश में जिला और अधीनस्थ न्यायालयों में सर्वाधिक मामले लंबित थे जो कि निम्न प्रकार है राज्यों के अनुसार;   


 

 1- उत्तर प्रदेश राज्य में 75,04,678 न्यायिक मामले लंबित हैं  

2 - महाराष्ट्र राज्य में 37,60,171 न्यायिक मामले लंबित हैं   

3 - बिहार राज्य मैं 28,39,812 न्यायिक मामले  लंबित है        

4- पश्चिम बंगाल राज्य में 22,75,633 न्यायिक मामले लंबित है 

5- राजस्थान राज्य में 16,54,941  न्यायिक मामले लंबित है 

6-  गुजरात राज्य में 16,04,461  न्यायिक मामले लंबित है 


परंतु अगर भारत 2030 तक विकसित देश की कतार में अगर अपने आपको देखना चाहता है तो उसके लिए हर क्षेत्र में काफी कुछ सुधार करना होगा और अपने देश के आम आदमी को सही मायने में स्वतंत्रता का अधिकार भी वह भी जल्दी न्याय के द्वारा मिलना चाहिए! उपरोक्त जारी आंकड़े  या सर्वेक्षण राज्यसभा द्वारा जारी करे गए!  

( Note- Read this content in other language you can click on Google translater above three line show left   side)

Comments